Header Ads

कक्षा 12 के चैप्टर 11 विकिरण एवं पदार्थ की द्वैत प्रकृति महत्वपूर्ण प्रश्र

 प्रिय छात्रों कक्षा 12 के चैप्टर 11  विकिरण एवं  पदार्थ की द्वैत प्रकृति  pdf  प्रश्न उत्तर हिंदी महत्वपूर्ण  लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर  के साथ एक स्थान पर एकत्र किए गए हैं ताकि आप सभी को अपनी 12  बिहार बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ यूपी बोर्ड परीक्षा, झारखंड बोर्ड परीक्षा, एमपी बोर्ड परीक्षा ,राजस्थान बोर्ड परीक्षा, और अन्य बोर्ड परीक्षाके लिए तैयार किया जा सके। अधिक सहायता के लिए मेरे नवेंदु क्लासेस यूट्यूब चैनल पर जाएं।
विकिरण एवं पदार्थ की द्वैत प्रकृति






प्रश्न
(1)-  तापीय उत्सर्जन में प्रयुक्त धातुओं में मुख्य विशेषताएं क्या होनी चाहिए?
उत्तर- तापीय उत्सर्जन में प्रयुक्त धातु का 
(i) गलनांक उच्च होना चाहिए ताकि गर्म करने पर वह पिघलें नहीं।
(ii) कार्य-फलन कम होना चाहिए ताकि कम तापमान पर बड़ी संख्या में मुक्त इलेक्ट्रॉन उत्सर्जित हों।
प्रश्न(2)- $\beta $ उत्सर्जन के इलेक्ट्रॉन प्रकाश विद्युत उत्सर्जन के इलेक्ट्रान से किस प्रकार भिन्न हैं?
उत्तर-  ये बिल्कुल एक जैसे कण हैं लेकिन इनकी गतिज ऊर्जाएं अलग-अलग हैं।
फोटो इलेक्ट्रॉनों को फोटोन से प्राप्त कुछ इलेक्ट्रॉन वोल्ट के ऊर्जा के साथ धातु की सतह से उत्सर्जित होते है। लेकिन बीटा कण नाभिक से मेगा इलेक्ट्रॉन वोल्ट के दसवें हिस्से की ऊर्जा के साथ उत्सर्जित होते हैं क्योंकि $\beta $ उत्सर्जन एक नाभिकीय घटना है और नाभिकीय घटना में अधिक ऊर्जा का उत्पादन होता है। .
अतः $\beta $ उत्सर्जन में इलेक्ट्रॉनों की ऊर्जा फोटो इलेक्ट्रिक उत्सर्जन में इलेक्ट्रॉनों की तुलना में अधिक होगी।
प्रश्न(3)- नियत तरंगदैर्ध्य के प्रकाश से इलेक्ट्रॉन उत्सर्जित होते हैं। यदि प्रकाश की तीव्रता बढ़ा दी जाए तो उत्सर्जित इलेक्ट्रॉनों की ऊर्जा और संख्या कैसे प्रभावित होगी?
उत्तर- चूँकि इलेक्ट्रॉन उत्सर्जन की दर आपतित प्रकाश की तीव्रता के समानुपाती होती है। अतः यदि प्रकाश की तीव्रता बढ़ा दी जाए तो उत्सर्जित इलेक्ट्रॉनों की संख्या बढ़ जाएगी।
                                                लेकिन उत्सर्जित इलेक्ट्रॉनों की ऊर्जा आपतित प्रकाश की आवृत्ति के समानुपाती होती है (आपतित प्रकाश की तीव्रता की नहीं)। इसलिए प्रकाश की तीव्रता में वृद्धि से इलेक्ट्रॉनों की ऊर्जा प्रभावित नहीं होती है।
प्रश्न(4)- डी-ब्रोगली तरंग क्या है? इसकी तरंगदैर्घ्य के लिए व्यंजक लिखिए।
                बिहार बोर्ड- 2013   
उत्तर- गतिमान कणों से जुड़े हुए तरंग को डी-ब्रॉग्ली तरंग कहते हैं।
 डी-ब्रोगली तरंग की तरंग दैर्ध्य = h/p = h/mv
    जहाँ  h= प्लांक स्थिरांक
            P= mv= कणों का संवेग
प्रश्न(5)- निरोधी विभव को परिभाषित कीजिए।
              बिहार बोर्ड- 2014 
उत्तर- निरोधी विभव- प्रकाश विद्युत धारा को रोकने के लिए आवश्यक विभवान्तर को निरोधी विभव कहते हैं।
* इसे ${{V}_{0}}$ से सूचित करते है।
${{V}_{0}}=\frac{h}{e}\nu -\frac{{{\varphi }_{0}}}{e}$
h  = प्लान्क स्थिरांक
e  = एक इलेक्ट्रॉन का आवेश 
$\nu $= आपतित प्रकाश की आवृति 
${{\varphi }_{0}}$= कार्य फलन 
प्रश्न(6)- प्रकाश विद्युत् प्रभाव के संदर्भ में देहली आवृति,कार्य फलन और निरोधी विभव को परिभाषित करें।
             बिहार बोर्ड- 2014 
 उत्तर- देहली आवृत्ति- प्रकाश विद्युत् उत्सर्जन के लिए आवश्यक आपतित विकिरण की न्यूनतम आवृत्ति को देहली आवृत्ति कहते है।
• देहली आवृत्ति धातु की सतह से इलेक्ट्रॉनों को अतिरिक्त ऊर्जा दिए बिना उन्हें बाहर निकालने में सक्षम होता है। कार्य फलन-  धातु की सतह से इलेक्ट्रॉन को हटाने के लिए आवश्यक न्यूनतम ऊर्जा को कार्य फलन कहते हैं।
• इसे ${{\varphi }_{0}}$ से सूचित करते है।
    ${{\varphi }_{0}}=h{{\nu }_{0}}$
 निरोधी विभव- प्रकाश-विद्युत धारा को रोकने के लिए आवश्यक विभवान्तर को निरोधी विभव कहते हैं।
* इसे ${{V}_{0}}$ से दर्शाया जाता है।
${{V}_{0}}=\frac{h}{e}\nu -\frac{{{\varphi }_{0}}}{e}$
h  = प्लान्क स्थिरांक
e  = एक इलेक्ट्रॉन का आवेश 
$\nu $= आपतित प्रकाश की आवृति 
${{\varphi }_{0}}$= कार्य फलन 
प्रश्न(7)- दिखाएँ कि E ऊर्जा के इलेक्ट्रॉन की डे ब्रोगली तरंग दैर्ध्य  \[\lambda =\frac{h}{\sqrt{2mE}}\]  होगा ।
            बिहार बोर्ड- 2009 
उत्तर- इलेक्ट्रॉन की गतिज ऊर्जा = E
                     $\frac{1}{2}m{{v}^{2}}=E$
                    $\frac{1}{2m}\times {{m}^{2}}{{v}^{2}}=E$
                     $\frac{1}{2m}\times {{P}^{2}}=E$
                     ${{P}^{2}}=2mE$
                     $P=\sqrt{2mE}$
अब, इलेक्ट्रॉन की डिब्रोग्ली तरंगदैर्घ्य=\[\lambda =\frac{h}{P}\]=$\frac{h}{\sqrt{2mE}}$

 अध्याय 1 विद्युत आवेश एवं क्षेत्र लघु प्रश्न -उत्तर 

अध्याय 2 स्थिरवैद्युत विभव एवं धारिता लघु प्रश्न -उत्तर 

अध्याय 3 वर्तमान विद्युत् धारा लघु प्रश्न -उत्तर  

अध्याय 4 गतिमान आवेश और चुम्कत्व लघु प्रश्न -उत्तर   

अध्याय 5 चुंबकत्व एवं द्रव्य लघु प्रश्न -उत्तर    

अध्याय 6 विद्युत चुम्बकीय प्रेरण लघु प्रश्न -उत्तर 

अध्याय 7 प्रत्यावर्ती धारा लघु प्रश्न -उत्तर 

अध्याय 8 विद्युत चुंबकीय तरंगें लघु प्रश्न -उत्तर 

अध्याय 9 किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र लघु प्रश्न -उत्तर 

अध्याय 10 तरंग प्रकाशकी लघु प्रश्न -उत्तर 

अध्याय 12 परमाणु लघु प्रश्न -उत्तर 

अध्याय 13 नाभिक लघु प्रश्न -उत्तर 

अध्याय 14 अर्द्धचालक इलेक्ट्रॉनिकी : पदार्थ,युक्तियाँ तथा सरल परिपथ लघु प्रश्न -उत्तर 

अध्याय 15 संचार व्यवस्था लघु प्रश्न -उत्तर   

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.